इरफान का मंदिर से निकलते टीका पोछने का मामला : बाबूलाल मरांडी ने VIDEO शेयर कर कसा तंज

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि कुछ भोले हिंदुओं ने कांग्रेस विधायक को मंदिर में बुलाया और उन्हें तिलक लगा दिया। एक मिनट भी नहीं लगा जब विधायक ने सबके सामने ही तिलक अपने माथे से पोंछ डाला और कहा कि आप लोग वोट नहीं भी देंगे, तब भी हम जीत जाएंगे।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता इस मानसिकता क जवाब जरूर देगी। उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो ट्विटर अकाउंट से भी साझा किया है। वीडियो में इरफान मंदिर से निकलते दिख रहे हैं, जहां से निकलते ही वह अपने माथे पर लगाए गए तिलक को अंगोछा से पोंछते नजर आ रहे हैं।
जबाब में इरफान अंसारी ने कहा-
विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते विधायक ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ जमकर निशाना साधते हुए कहा बाबूलाल लफुआ टाइप से करते हैं बात, भाजपा निकाल देगी तो कहां जाएंगे।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में काली मंदिर बना रहे हैं जिससे बाबूलाल हुए कांग्रेस मरांडी जी को नाराजगी है. बाबूलाल जी इतने बड़े नेता हैं और इतनी छोटी बातें करते हैं उनको यह शोभा नहीं देता है. भानु प्रताप शाही की तरह हल्की बात बाबूलाल जी करने लगे हैं. उन्होंने जो ट्वीट किया है। कहीं न कहीं क्रॉप करके इसे दिखाया गया है जो जालसाजी का रूप है।
बाबूलाल मरांडी के प्रति नाराजगी जताते हुए इरफान अंसारी ने यहां तक कह दिया कि जिस वोट पर बाबूलाल मरांडी जीतते रहे हैं आज उसी के खिलाफ अनर्गल बयान देते नजर आ रहे हैं. उन्हें शर्म आनी चाहिए कि सेकुलर वोट की बदौलत जीतने वाले इस तरह से ओछी बात करते हैं. कल होकर के भाजपा उन्हें निकाल देगी तो बाबूलाल जी कहां जाएंगे उन्हें पता नहीं है।












