मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए इन जगहों पर नहीं बनाए जाएंगे सेंटर, जैक बोर्ड का बड़ा फैसला, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। जैक बोर्ड की ओर से इस बार एक भी डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का फैसला किया है। जैक की ओर से परीक्षा केंद्रों के लिए वीक्षकों की सूची भी तैयार की जा रही है।
साथ ही बोर्ड परीक्षा का मॉडल प्रश्न पत्र दिसंबर तक जैक की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। झारखंड काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (जेसीईआरटी) ने मॉडल पेपर तैयार कर लिया है। इसे जैक को सौंप दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…
जैक ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि आवेदन भरने की अंतिम तिथि दो दिसंबर तक है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह दिसंबर है।
ये खबर भी पढ़ें…











