चाईबासा : कार अनियंत्रित होकर गिरी 50 फीट नीचे

चाईबासा : जिले से एक घटना की खबर आ रही है। पण्ड्रासाली चाईबासा मुख्य मार्ग में गगरी गाँव के नजदीक अनियंत्रित होकर कार पचास फीट नीचे धान के खेतों में जा पहुँची। घटना दोपहर करीब तीन बजे के आस पास की है। कार टाटा से भाया सरायकेला, पण्ड्रासाली होते हुए चाईबासा जा रही थी।

महिला कार चालक के अनुसार अचानक से रोड पर कुत्ता आ गया, कुत्ते को बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा पहुँची, खबर लिखे जाने तक इस दुर्घटना में किसी के भी गंभीर रूप से हताहत होने की जानकारी नहीं हुई है, मामूली रूप से चोटिल कार सवार सहयात्री को इलाज हेतु मेडिकल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close