चंपई मंत्रिमंडल :चंपई मंत्रिमंडल का विस्तार कल, कुछ पुराने नामों की हो सकती है छुट्टी, सीता सोरेन की हो सकती है इंट्री

रांची। झारखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार कल में हो सकता है। इससे पहले सभी की नजर 5 फरवरी पर टिकी थी। विश्वास मत हासिल करने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार किसी भी दिन हो सकता है। खबर है कि मंत्रिमंडल में कुछ नये चेहरे को शामिल किया जा सकता है। वैसे विधायक जो नाराज चल रहे हैं, उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

सीता सोरेन को मनाने के लिए मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। बन्ना गुप्ता या इरफान में से किसी एक का नंबर लग सकता है। इससे पहले 2 फरवरी को सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) के अलावा दो और मंत्रियों ने शपथ ली थी. लेकिन अब हर किसी की निगाह कैबिनेट के विस्तार पर है। मंगलवार को चंपई सोरेन ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. सीएम चंपई ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार सरकार में 12वां मंत्री होना भी तय है। झारखंड में मंत्रिमंडल में 12 मंत्रियों का कोटा है लेकिन रघुवर सरकार तथा पिछली हेमंत सोरेन सरकार में 12वें मंत्री का पद रिक्त रहा। चूंकि विधानसभा चुनाव में अब काफी कम वक्त बचा है, लिहाजा पूरा फुल कोटा मंत्रियों का तैयार किया जायेगा। हालांकि नामों सहमति बनाने में थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ सकती है। कांग्रेस में सबसे ज्यादा माथा पच्ची है। अंबा प्रसाद की भी दावेदारी है। जबकि इरफान अंसारी भी इशारों में मंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं। जाहिर है मंत्री पद की कुर्सी किस-किस को मिलेगी, उसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close