झारखंड: शादी समारोह में मचा कोहराम, कार दुर्घटना में एक ही परिवार के दो की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Jharkhand: Chaos at wedding ceremony, two from same family killed in car accident, car blown to pieces

देवघर। शादी समारोह में उस वक्त कोहराम मच गया, जब हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। झारखंड की सीमा से सटे बिहार जिले के जमुई में देवघर के रहने वाले दो लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गयी है। घटना देवघर-चकाई पथ पर मोहनपुर गांव स्थित अपना ढाबा के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे की है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सीट समेत वाहन के कई अंदरूनी हिस्से टूटकर सड़क पर बिखर गए। जानकारी के मुताबिक कार सवार बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धदौर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर देवघर लौट रहे थे। अनियंत्रित तेज रफ्तार वाली कार की टक्कर पेड़ से हो जाने के कारण ये दुर्घटना हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतकों की पहचान देवघर नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मुहल्ला निवासी कृष नंदन सिंह (58) और रिंकू देवी (45), पति ललन सिंह के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close