मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की मुलाकात,जीत की दी बधाई….

रांची – नई दिल्ली झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को नई दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद पर चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। झारखंड में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। श्री सोरेन ने मुर्मू से आग्रह किया कि पूर्व की तरह उनका स्नेह झारखंड पर बना रहे। मुख्यमंत्री सोरेन शनिवार को राजकीय पर्यटन नीति2021 लांच करने के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे।

राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू का किया था समर्थन

NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सत्तारूढ़ दल झामुमो ने बैठक कर रणनीति बनाई थी। इसमें झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। श्री सोरेन ने समर्थन देने की घोषणा के बाद झामुमो के 30 विधायक व तीन सांसदों ने श्रीमती मुर्मू के समर्थन में मतदान किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पूर्व से द्रौपदी मुर्मू से अच्छा संबंध रहा है जो करीब 6 साल तक झारखंड की राज्यपाल रहीं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर उनसे मुलाकात की थी। श्रीमती मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। इसमें श्री सोरेन भी शामिल होंगे। श्री मुर्मू का झारखंड से विशेष लगाव है उन्होंने कहा है कि झारखंड से उनका खून का रिश्ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close