मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पहुंचेंगे रांची, सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात…

रांची। जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रांची पहुंच रहे है. उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह भी रांची पहुंचेंगे. विशेष विमान से दोनों नेता शाम 4 बजे झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे. काफी समय के बाद जदयू के नेता-कार्यकर्ता रांची एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे.

सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 10 मई (बुधवार) को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार विशेष विमान से वे पटना से रवाना होंगे और शाम 4 बजे रांची पहुंचेंगे. उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह भी आएंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close