बच्चों ने सीखा नाव दुर्घटना से बचाव के तरीके,रंगोली प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

भागलपुर ।पीरपैंती प्रखंड के सुप्रसिद्ध स्कूल बलदेव तिवारी आदर्श मध्य विद्यालय, कामतटोला में फोकल शिक्षक शिवनाथ रविदास उर्फ़ चहकनाथ भागलपुरी के दिग्दर्शन में बच्चों ने सुरक्षित शनिवार, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। सुरक्षित शनिवार में बच्चों ने खेल-खेल और जीवंत गतिविधियों से अभिनय के माध्यम से नाव की दुर्घटनाओं को मॉकड्रील से सीखे।
वहीं विद्यालय में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में भी मनायी गयी। पुनः दिवाली के पूर्व दिवस पर ऋचाराय और लक्ष्मीराय ने अपने-अपने दलों के साथ रंगोली प्रतियोगिता में क्रमशः विजेता और उपविजेता का खिताब जीती।
जानकारी मिली कि दिवाली में पटाखे वगैरह नहीं फोड़ें – इससे ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जलप्रदूषण, अगलग्गी, जलने, फिजूलखर्ची आदि से बचा जा सकता है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओमराम, हेगुरु, बोलोबम, मुस्कान, गुंजा,राजमुनि, अनुप्रिया,आँचल तिवारी, दीपशिखा,आंचल प्रियदर्शी, आयुषी, स्नेहा यादव, साक्षी, राधा, स्नेहा राय, मनीष आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्से लिए।
मौके पर उपस्थित प्र०अ० अम्बिका मंडल, शिक्षक – शिक्षिकागण मीरा कुमारी, प्रीति कुमारी, बबिता देवी, अशोक राम, अनिल कुमार, उपेन्द्र मंडल, अभिभावकगण शंकर मंडल, विनोद रजक, रसोईयादीदी सुशीला देवी, रीता रानी, सुनीता देवी, आशा देवी, नेवा देवी आदि मौजूद थीं।









