JSSC पेपर लीक मामले में CID को मिली बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड लगा जांच एजेंसी के हाथ, अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की है तैयारी

CID takes major action in JSSC paper leak case, mastermind nabbed, now preparing to take him on remand for questioning

रांची। झारखंड में परीक्षा में धांधली से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। झारखंड के चर्चित JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी कामयाबी मिली है। मुख्य आरोपी अनीश कुमार को सीआईडी की टीम ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अनीस है। बताया जा रहा है कि सीआईडी लंबे समय से अनीस की तलाश थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी अनीस को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अनीस पूरे मामला का मास्टरमाइंड है, उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच टीम को अहम जानकारी मिल सकती है। लिहाजा सीआईडी आरोपी अनीस से पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जी दायर कर सकती है। ताकि पेपर लीक से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक अनीश कुमार को Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2023 में हुए कथित पेपर लीक का मास्टरमाइंड था। उसकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले से जुड़ी कई अहम गुत्थियों के सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को सीआईडी गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे संभव हैं। आपको बता दें कि पेपर लीक प्रकरण की जांच का जिम्मा हेमंत सरकार ने सीआईडी को दी है। सीआईडी की तरफ से इस मामले में कई अहम गिरफ्तारियां की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close