कस्तूरबा विद्यालय से आठवीं की छात्रा रहस्मयी ढंग से लापता, मची अफरातफरी ,छानबीन में जुटी बाल आयोग टीम

धनबाद : कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय निरसा में आठवें वर्ग की एक छात्रा सोमवार की सुबह करीब नौ बजे रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है. दरअसल , निरसा के गोपालगंज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से सोमवार की सुबह विद्यालय के असेंबली के बाद आठवीं कक्षा की छात्रा अचानक गायब हो गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस व लापता छात्रा के परिजन को दी । छात्रा की परिजन खोजबीन कर रहे हैं।

सूचना पर सोमवार की रात बाल विकास आयोग के सदस्य सुनील कुमार वर्मा, धनबाद डीएससी, निरसा बीआरसीसी, बीडीओ विकास कुमार राय, एसडीपीओ पीतांबर सिंह खरवार, थाना प्रभारी दिलीप यादव विद्यालय पहुंचे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात करीब 10:30 बजे तक सभी अधिकारी विद्यालय परिसर में जमे हुए हैं. छात्रा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के तिलाबनी बड़दोही की रहने वाली है. छात्रा बचपन से निरसा थाना क्षेत्र के रांगामाटी के धर्मपुर में निहाल में रहती है.

बताया जाता है कि अचानक वार्डन अनिशा सिंह सहित अन्य को जानकारी मिली कि छात्रा लापता है तो इसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी को देर शाम इसकी जानकारी दी. श्री राय ने इसकी सूचना पुलिस सहित जिला के वरीय अधिकारियों को दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा के परिजनों को भी जानकारी दोपहर को दी गयी. शाम से परिजन सहित पुलिस प्रशासन खोजने में जुटा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल पाया था. स्कूल के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज का चेक किया गया. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी. टीम ने आश्चर्य व्यक्त किया कि आवासीय विद्यालय की एक छात्रा अचानक कैसे गायब हो गयी, जबकि दो-दो कर्मी हॉस्टल में पदस्थापित हैं.

इससे पूरा विद्यालय प्रबंधन संदेह के घेरे में है. इधर, परिजन भी काफी चिंतित हैं. वे भी विद्यालय प्रबंधन पर आक्रोशित थे कि उसने समय पर सूचना भी नहीं दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार राय ने कहा कि जानकारी मिली है. बाल विकास आयोग की टीम, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं. जो भी तथ्य होगा सामने आएगा.

Related Articles

close