मणिपुर में सीएम बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा…कौन होगा अगला सीएम…इन नामों की चर्चा तेज

मणिपुर में सीएम के इस्तीफे के बाद अब इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि कौन होगा मणिपुर का अगला सीएम. पूर्व सीएम बीरेन सिंह अब मणिपुर के केयरटेकर मुख्यमंत्री हैं।

दिल्ली में बीजेपी जल्द ही नए मुख्यमंत्री पर फैसला ले सकती है। पिछले डेढ़ साल से मणिपुर में कुकी और मेतेई समुदाय के बीच खूनी संघर्ष चल रहा है। यानी मणिपुर हिंसा की आग में लिपटा हुआ है। दिल्ली चुनाव के नतीजों के कुछ घंटे बाद ही मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन नामों की चर्चा तेज

रिपोर्टस की मानें तो भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता संबित पात्रा मणिपुर में ही हैं और उन्होंने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात भी की है। कहा जा रहा है कि वह मणिपुर में नए सीएम के नाम पर चर्चा के लिए वहां मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मणिपुर के नए सीएम के लिए वहां के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री युमनाम खेमचंद सिंह, कैबिनेट मंत्री टी विश्वजीत सिंह और विधानसभा स्पीकर टी सत्यव्रत का नाम सबसे आगे चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close