झारखंड में निवेश के अवसर : सीएम हेमंत ने स्पेनिश चैंबर ऑफ कॉमर्स को दिया राज्य में आने का न्योता

Investment opportunities in Jharkhand: CM Hemant invites Spanish Chamber of Commerce to come to the state

सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को स्पेन में कई बैठक कीं. मैड्रिड में प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन सरकार के अर्थव्यवस्था, व्यापार व उद्यम मंत्रालय, स्पेनिश चैंबर ऑफ कॉमर्स और स्पेन इंडिया काउंसिल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

इस दौरान सीएम ने स्पेनिश चैंबर ऑफ कॉमर्स और काउंसिल के सदस्यों को झारखंड आने का न्योता दिया. हेमंत ने कहा कि मैं झारखंड आने और राज्य में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स और काउंसिल के सदस्यों का स्वागत करता हूं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि इन बैठकों से झारखंड में निवेश और विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. राज्य के लोगों को फायदा होगा.

कल्पना सोरेन ने की एनजीओ के साथ बैठक

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम के साथ गई टीम ने अलजीरिया में एनजीओ के साथ बैठक भी की. झारखंड विधानसभा महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन ने एनजीओ फंडाकियोन एस्पेरान्ज़ा वाई एलेग्रिया की अध्यक्ष मारिया मोरेनो, उपाध्यक्ष रामिरो माटो और फाउंडेशन कोलोरेस डी कोलकाता की निदेशक मारिया डी मुन्स यनजेंगा के साथ बैठक की.

मालूम हो कि यह संस्था भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रही है. इस बैठक में एनजीओ झारखंड सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में कैसे भाग ले सकते हैं इस पर चर्चा हुई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close