सीएम हेमंत सोरेन की मां की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए गईं दिल्ली

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी। हेमंत सोरेन उन्हें लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत नासाज हो गई है, बेहतर इलाज के लिए उनको दिल्ली भेजा गया है। रूपी सोरेन के साथ सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी दिल्ली गईं हैं. पिछले दिनों पैनक्रियाज में इंफेक्शन की शिकायत पर उनको रांची एक निजी नर्सिंग होम हिल व्यू में भर्ती कराया गया था. दो दिन बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था. लेकिन इस बीच अचानक तकलीफ बढ़ने पर उनको दिल्ली भेजा गया है
ये खबर भी पढ़ें…










