CM हेमंत सोरेन के PA का निधन…. ब्रेन स्ट्रोक के बाद कराया गया था रिम्स में भर्ती ….मुख्यमंत्री पहुंचे दिवंगत के घर…बोले…

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने निजी सहायक (पीए) अशोक कुमार सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिन्हा का निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। श्री सिन्हा जी के आकस्मिक निधन की खबर से मन व्यथित है। मुझे लम्बे समय से उनका साथ मिला।

श्री सिन्हा एक सुलझे हुए कुशल व्यक्तित्व के दक्ष कर्मी थे। उनके निधन से हमसभी लोग काफी दु:खी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत श्री सिन्हा के न्यू एरिया मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री सिन्हा के परिजनों को ढांढ़स बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री के निजी सहायक अशोक कुमार सिन्हा का आज रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। श्री सिन्हा पिछले एक सप्ताह से ब्रेन स्ट्रोक से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे और रिम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाजरत थे। वर्तमान में दिवंगत श्री सिन्हा मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) के पद पर कार्यरत थे।

मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद एवं वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दिवंगत सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के सभी पदाधिकारी तथा कर्मियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत श्री सिन्हा को श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close