झारखंड में बढ़ा ठंड का प्रकोप, मैकलुस्कीगंज में पारा पहुंचा 2 डिग्री पर

झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. राज्यभर में लोग ठंडकी वजह से काफी परेशान हैं. दिन ब दिन पारा और भी गिरता जा रहा है. ताजा रिपोर्ट्स की माने तो रांची जिले का मैकलुस्कीगंज सबसे ज्यादा ठंडा रहा. मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम पारा दो डिग्री पर पहुंच गया।

ठंड के कारण मैकलुस्कीगंज के खेतों में ओस की बूंदें जम गईं.वहीं कांके का न्यूनतम पारा भी 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां हवा की गति 2.6 किमी प्रति घंटे रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोमवार को रांची शहरी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 7.9 और अधिकतम 23.6 दर्ज किया गया। वहीं राज्य के कुछ जिलों में 15 दिसंबर की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से कड़ाके की ठंड का असर थोड़ा कम रहा। हालांकि कुछ जिलों में शीतलहर का प्रकोप भी देखा गया। चाईबासा और पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close