झारखंड में ठंड और बढ़ेगी: आसमान में छाये रहेंगे बादल, जानिये मौसम विभाग ने क्या दी है चेतावनी, अगरे चार से पांच दिनों तक …

रांची। झारखंड में मौसम बदलने के साथ ही कंपकंपी शुरू हो गयी है। बारिश की बूदांबांदी की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आयी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी इसी तरह का मौसम अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। इधर बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। सात जनवरी से 12 जनवरी तक सुबह कोहरा छाएगा। फिर हल्के बादल छाए रहेंगे।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दो दिन बाद फिर तापमान बढ़ने लगेगा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विछोभ का असर झारखंड के मौसम में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज कुछ जिलों में हल्के माध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है, जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला व खूंटी. यहां पर बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है सात को भी बादल छाएगा। आठ को सुबह से कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। नौ को सुबह कोहरा रहेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। 10 को भी बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञानी ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। फिर धीरे-धीरे ठंड कम होती जाएगी। शहरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री व ग्रामीण क्षेत्रों में पांच से छह डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही ठंड कम हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close