झारखंड में आज से ठंड बढ़ेगी: बारिश के बाद तापमान में आज से गिरावट होगी दर्ज, मौसम साफ होते ही 5 डिग्री तक गिरावट होगी दर्ज

रांची। झारखंड में अब ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। पिछले 48 घंटों में प्रदेश में हुई बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गयी है। शुक्रवार और शनिवार को झारखंड के कई जिलों में बारिश हुई। आशंका है कि आज भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से प्रदेश में तापमान तेजी से गिरेगा। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के रुख में आए बदलाव के कारण बारिश हो रही है।

बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और ठंड बढ़ी है। बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की कमी आ सकती है।शनिवार को भी कोल्हान और संताल परगना के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। राजधानी रांची के आसपास के इलाकों में भी आज बादल छाए रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक बादल की वजह से ठंड का असर अभी नहीं दिख रहा है, लेकिन आज के बाद जैसे ही मौसम साफ होगा, शीतलहरी महसूस होने लगेगा। रविवार के बाद ठंड बढ़ेगी। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है।

रांची का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यहां के तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। अभी तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पांच नवंबर से नौ नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना जाहिर की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close