Commonwealth Games 2022: मीरबाई चानू के बाद जेरेमी लालरिनुंगा ने रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड..

बर्मिंघम: देश को पांचवां पदक मिल गया है। जेरेमी लालरिनुंगा ने इतिहास रचते हुए वेटलिफ्टिंग स्वर्ण पदक जीत लिया है। वह बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट हैं। अब तक भारत को पांच पदक मिले हैं और सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं।

मिजोरम से संबंध रखने वाले जेरेमी ने स्नैच के अपने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। वहीं अपने दूसरे प्रयास में 140 किलो उठाकर उन्होंने गेम रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। इसके बाद 143 किलो का उनका तीसरा प्रयास असफल रहा था। जेरेमी ने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 154 किलो उठाया, जिसके बाद वह दर्द में नजर आए। वहीं दूसरे प्रयास में 160 किलो उठाया। इसके बाद 165 किलो का उनका तीसरा प्रयास असफल रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेरेमी लालरिनुंगा क्लीन एंड जर्क राउंड के दौरान दो मौकों पर चोट खा बैठे लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर ही दम लिया। इस इवेंट में समोआ के वैपवा नेवो ने सिल्वर और नाइजीरिया के ए. जोसेफ ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खास बात यह है कि कॉमनवेल्थ 2022 मे भारत को पांचों पदक अब तक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं. जहां टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने 49 किलो भारवर्ग में सोना जीता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close