सेवा स्थायीकरण की मांग पर कंप्यूटर टीचर की हुई बैठक, सरकार से लगाई गुहार

गिरिडीह । आईसीटी संघ के पुनर्गठन एवं अग्रिम में होने वाले कार्रवाई के लिए नियमित आईसीटी इंस्ट्रक्टर (कंप्यूटर शिक्षको) के द्वारा गिरिडीह के झंडा मैदान में एक आम सभा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से वेतनमान की वृद्धि और स्थायीकरण के विषय पर चर्चा किया गया। यह सभी कंप्यूटर शिक्षक झारखंड के सरकारी विद्यालय में कार्य कर रहे है।

मालूम हो की लंबे समय से ये शिक्षक राज्य के अलग अलग स्कूलों में कंप्यूटर की शिक्षा दे रहे है वावजूद इसके इनकी सुविधा, मानदेय, और सेवा स्थायीकरण की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। मजबूरन ये कर्मी अपनी मांग पर बल देते हुए सरकार से गुहार लगाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, उपाध्यक्ष घनश्याम महतो कोषाध्यक्ष दिवाकर कुमार,उप कोषाध्यक्ष सचिन कुमार प्रजापति , सदस्य में रितेश कुमार, पवन कुमार, विजय कुमार यादव, रवि कुमार, विनोद पंडित, ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close