झारखंड की राजनीति में बड़ी मुलाकात: कांग्रेस प्रभारी के.राजू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा!

Big meeting in Jharkhand politics: Congress in-charge K. Raju met Chief Minister Hemant Soren, many important issues were discussed!

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू झारखंड दौरे पर है. वहीं आज के. राजू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की.

इस दौरान उन्होंने झारखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनर प्रासंगिक विषयों पर विचार विमर्श किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव मौजूद थे.

संगठन सृजन-2025 अभियान में हो रहें थे शामिल

बता दें कि पिछले दिनों संगठन सृजन-2025 अभियान के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू झारखंड दौरे पर है. इस दौरान वे संगठन सृजन-2025 अभियान के तहत मंथन कार्यक्रम में शनिवार को शामिल हुए थे. तब उन्होंने कहा था कि जनता के मुद्दों पर कांग्रेस का हमेशा फोकस रहता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने झारखंड आने के बाद महसूस किया कि हर जिले में विस्थापन, जमीन और पलायन की समस्या है. पुनर्वास संबंधी कानून 2013 में कांग्रेस द्वारा लाया गया था. झारखंड में कांग्रेस को इन समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करनी होगी. अगर जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो किस आधार पर वे जनता के समक्ष जाकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कहेंगे.

हर महीने प्रदेश कांग्रेस बैठक कर समस्याओं की करेगी निदान

के राजू ने मंथन कार्यक्रम में कहा था कि जनमुद्दों पर हर महीने प्रदेश कांग्रेस बैठक आयोजित कर समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा कर उसका निदान कराने की पहल करे. जनमुद्दों के समाधान के लिए किस तरह मैकेनिज्म तैयार करना है, यह उन्हें अच्छी तरह मालूम है. प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन इससे आंका जाएगा कि कितनी समस्याओं को चिह्नित कर उनका समाधान किया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में कांग्रेस गठबंधन सरकार में है. इसके बावजूद जनमुद्दों को लेकर संघर्ष के लिए तत्पर रहना होगा. एसटी-एससी, ओबीसी अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं को चिह्नित करें और उसके समाधान का रास्ता निकालें.

Related Articles

close