कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर हुआ कोरोना, कुछ दिन पहले बेटी प्रियंका भी हुई थी संक्रमित…

दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी। 3 दिन पहले सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हुई थी।

इससे पहले सोनिया गांधी 2 जून को कोरोना संक्रमित हुई थी। इसके बाद वह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थी। इस दौरान उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए समन भेजा था।बाद में स्वस्थ होने पर सोनिया गांधी के ED के समक्ष पेश हुई थी और पूछताछ में सहयोग दिया था।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मैं कल रात को फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं ।इस दौरान रहूंगी मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करती हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं वह कोविड- 19 प्रोटोकॉल का पालन करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close