बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटा कांग्रेस…बक्सर आएंगे खड़गे!

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव हो गई है।

पहले लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 20 से 25 दिनों के भीतर दो बार पटना के दौरे पर आ चुके हैं। अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 22 फरवरी को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार वे बक्सर में पार्टी की ओर से आयोजित जय बापू-जय भीम जय संविधान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पार्टी अध्यक्ष के संभावित बिहार आगमन को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं बिहार कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए कृष्णा अल्लवारू 20 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि 20 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद कृष्णा अल्लवारू पहली बार बिहार आयेंगे। वे तीन दिनों तक बिहार में प्रवास करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close