20 रुपये के लिए हवलदार की पिटाई : ज्यादा बस किराया का पुलिसकर्मी ने किया विरोध, तो कंडक्टर ने बेदम पीटा

रांची। 20 रूपये के विवाद में एक हवलदार की बस कंडक्टर ने बेदम पिटाई कर दी। घटना के एक VIDEO सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामला रांची के नामकुम का है। मारपीट की इस घटना को लेकर पुलिसकर्मी अजय द्वारा इस संबंध में नामकुम थाना में केस दर्ज कराया गया है. इधर बुंडू एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि पीड़ित पुलिसकर्मी एसडीएम का हाउस गार्ड है। उसके साथ मारपीट करने वाले बस स्टाफ के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक घटना 2 अक्टूबर की है। रांची से दिवड़ी मंदिर तक चलने वाली अमन बस में बुंडू एसडीएम का हाउस गार्ड हवलदार अजय राम सवार हुआ था। वो रांची से बुंडू लौट रहा था। बस जब रामपुर के करीब आई तो बस कंडक्टर ने अजय से किराया मांगा। अजय ने 50 रुपए दे दिए, लेकिन कंडक्टर 20 रुपए और मांगने लगा। तो सिपाही ने कहा कि किराया 50 रूपये हैं, 70 नहीं है, ज्यादा क्यों मांग रहे हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बात पर बस कंडक्टर बौखला गया और हवलदार की पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं पुलिसकर्मी को गालियां भी दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कंडक्टर अजय के साथ मारपीट कर रहा है। बस में सवार अन्य महिला-पुरुष यात्री कंडक्टर को रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन कंडक्टर नहीं रुकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close