सिपाही की फंदे पर लटकी लाश मिली, छुट्टी पर आया हुआ था घर, आत्महत्या या फिर कुछ और…. पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर। एक जवान की आत्महत्या से सनसनी फैल गयी। घटना गोरखपुर के अमडीहा गांव की है। जवान की मौत का कारण ढूंढने में पुलिस जुट गयी है। जवान का नाम दुर्गेश पासवान प्रांतीय रक्षक दल (PRD) का जवान था। जवान ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसकी लाश को कमरे में छत से लटका हुआ पाया। इसके बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खामपार थाने में तैनात पीआरडी के 28 वर्षीय जवान दुर्गेश पासवान अपने घर छुट्टी पर गए हुए थे। रात में घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। इंस्पेक्टर शिवप्रताप सिंह के मुताबिक, सुबह परिवार के सदस्यों ने दुर्गेश पासवान को उनके कमरे में छत से लटका हुआ पाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीआरडी जवान को लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पासवान ने उसके बारे में बताया कि पहले पासवान गौरी बाजार थाने में तैनात थे, लेकिन हाल ही में उनका तबादला कर दिया गया था। इस संबंध में झंगहा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत के कारणों का अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close