अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मी होंगे नियमित: इस राज्य में नियमितिकरण की प्रक्रिया की शुरू, नियमितिकरण के पहले अनुबंधित कर्मियों का 27% वेतन बढ़ाने का आदेश

रायपुर/रांची। झारखंड में भले ही अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मी नियमितिकरण का इंतजार कर रहे हो, लेकिन छत्तीसगढ़ में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को राज्य सरकार नियमितिकरण करने जा रही है। स्वास्थ्यकर्मियों को लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राज्य सरकार स्पष्ट किया है कि संविदा और अनुबंधित कर्मियों के नियमितिकरण पर सरकार विचार कर रही है। दर्सल पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से एनएचएम के संविदाकर्मियों ने मुलाकात की थी।

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की तरफ से पहले 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ दिया जायेगा और फिर फिर नियमितिकरण की कार्रवाई को आगे बढ़ायी जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने संविदाकर्मियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ निश्चित रूप से दिलाया जायेगा। साथ ही उन्होंने एम.डी. एनएचएम को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश भी दिये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालय में उनसे मुलाकात की। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपना 18 सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौपा। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने ज्ञापन पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि 27 फीसदी वेतन वृद्धी का लाभ प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को दिलाये जाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत् संविदा कर्मियों को निश्चित तौर पर इसका लाभ दिलाया जायेगा।साथ ही महिला पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि तमिलनाडु और मणिपुर में एन.एच.एम. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया गया है।इस निवेदन पर स्वास्थ्य मंत्री ने एम.डी. एन.एच.एम. को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close