झारखंड: रेप केस में कोर्ट ने सुनायी 10 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया, 2019 की घटना पर कोर्ट ने सुनायी सजा…

Jharkhand: Court sentenced 10 years in prison in rape case, court also imposed fine, court sentenced for the incident of 2019...

Ranchi Court : रेप केस में कोर्ट ने आज कड़ी सजा सुनायी है। आरोपी को कोर्ट ने पाक्सो एक्ट के तहत 10 साल की सजा सुनायी है। रेपिस्ट ने लड़की के साथ रेप किया था। पुलिस ने इस मामले में पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। विकास कुमार को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

यही नही आरोपी को 10 हजार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे 6 महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। आरोपी विकास कुमार सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के सरोवर नगर, देवी मंडप रोड का निवासी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना अक्टूबर 2019 की है। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया था। जिसे लेकर पीड़िता ने सुखदेव नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 9 अक्टूबर 2019 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

 

हालांकि कुछ दिन जेल काटने के बाद उसे जमानत मिली थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता समेत 7 गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई थी। इसके आधार पर आरोपी को कोर्ट ने दोषी पाते हुए सजा सुनाया है। आरोपी को 10 साल तक जेल में रहना होगा।

Related Articles

close