रेप का खौफनाक बदला: रेप पीड़िता युवती के मंगेतर ने आरोपी के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार, VIDEO वायरल हुआ, तो दोनों अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार

बेतिया। रेप का बदला आरोपी से युवती के मंगेतर ने इतना खौफनाक लिया, कि सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी। रेप के आरोपी युवक को मंगेतर ने बहाने से बुलाया और फिर उसके साथ अप्राकृतिक यौनचार किया। इस मामले में VIDEO वायरल होने के बाद मामला पुलिस में पहुंचा है। पुलिस अब इस मामले में अलग-अलग आरोपों में दोनों को गिरफ्तार किया है। रेप मामले में जहां आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गयाहै, तो वहीं आरोपी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार मामले में युवती के मंगेतर को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल मामला बेतिया के सहोदरा थाने का है। जहां एक छात्रा के साथ एक लड़के ने रेप किया। आरोप है कि लड़का पिछले तीन महीने से रेप कर रहा था। लड़की की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। घटना की ये जानकारी युवती के मंगेतर को हो गयी। युवती का मंगेतर और रेप का आरोपी युवक दोनों दोस्त हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती के मंगेतर ने बाद उसने नाबालिग आरोपी को धोखे से बुलाया और नशीली दवा खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सोमवार की रात दोनों ही लड़कों को अरेस्ट कर लिया है।यौनाचार पीड़ित का आरोप है कि किशोरी ने धोखे से उसे बीते 27 अगस्त को बुलाया था। जब वो गया तो किशोरी के मंगेतर ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। वह रिश्ते में किशोरी का दूर का मामा भी लगता है।

इधर 14 साल की नाबालिग का आरोप है कि वह ट्यूशन के लिए जाती थी। इसी दौरान तीन माह पहले आरोपित युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर पिछले तीन माह से गंदा काम कर रहा था। यौनाचार पीड़ित और किशोरी की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में मानपुर थानाक्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दुष्कर्म के आरोप में अप्राकृतिक यौनाचार पीड़ित युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close