कार से पिता के साथ लौट रही युवती की गोली मारकर हत्या, दो बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

Crime News: कोडरमा से लौट रही युवती को बीच सड़क पर गोली मार दी। कार में युवती अपने पिता के साथ सवार थी, उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। ये घटना क्यों हुई, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक कोडरमा से लौट रही युवती को बिहार के नवादा में गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शाहपुर इलाके में हुई इस घटना को लेकर पुलिस जांच के बाद ही कुछ कह पाने की स्थिति में है। नवादा सदर अस्पताल में युवती का पोस्टमार्टम किया गया, पोस्टमार्टम में पता चला कि युवती के कंधे में गोली लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार परिवार बेगूसराय जिला के बछवाड़ा का रहनेवाला है। युवती का नाम आरती कुमारी है। उसके पिता मनोज सिंह घटना के वक्त साथ में थे। वो लोग झारखंड के कोडरमा से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान रात 8 बजे के करीब वारदात हुई है।गाड़ी से दो खोखा भी बरामद किया गया है। युवती के पिता मनोज सिंह ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ नवादा थाना में आवेदन दिया है। नवादा पुलिस की ओर से युवती के मौत के कारणों पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

घटना के बाद नवादा सदर अस्पताल में युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ अजय कुमार का कहना है कि उसके कंधे में गोली लगी है। उन्होंने एक्सरे की एक तस्वीर भी जारी की है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि गोली कंधे में फंसी हुई है।

2 अज्ञात लोगों ने इनकी कार पर फायरिंग की। फायरिंग की वजह से पिता किसी तरह बचकर गाड़ी से निकले। फिर जब वापस लौटे तो देखा कि बेटी अचेत पड़ी है।उन्होंने बिना पुलिस को सूचना दिए बेटी को शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई।

Related Articles

close