देवघर में बड़ी घटना: धमकी के कुछ दिन बाद ही तालाब में एक साथ निकले….पूरे गांव में मच गया कोहराम…जानिये पूरा मामला

देवघर। देवघर से एक बड़ी घटना की खबर आ रही है। सोनाराठाडी थाना क्षेत्र के डोंडिया पंचायत के डोंडिया गांव एक साथ तीन बच्चों का शव तालाब में मिला है। अब ये हादसा है या फिर हत्या? इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश है और हजारों की संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तीन बच्चे बासुदेव यादव और हरिकीशोर यादव नाम के शख्स के परिवार के बच्चे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, पीड़ित परिवार ने अपने रिश्तेदार पर इन बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पिछले दिनों उनके रिश्तेदार विनोद, रितलाला मनोज नवल और शंभू ने धमकी दी थी। साथ ही कहा था कि वो उनके परिवार के सभी सदस्य को खत्म कर देगा। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी। इस धमकी से कुछ ही दिनों बाद बच्चों को गायब कर दिया। गुरुवार को देर शाम तक बच्चों को ढूंढने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो माता-पिता ने बच्चों के लापता होने की शिकायत थाना में कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद कई घंटे की खोजबीन के बाद शुक्रवार को इन तीनों बच्चों का शव गांव के ही एक पोखर में मिला। तीनों बच्चों का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और जो पुलिसकर्मी ने लापरवाही बरती थी उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। परिजनों ने बताया कि वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था जिस वजह से विनोद, रीतलाल, शंभू मनोज और नवल ने कई बार पीड़ित परिवार को धमकी भी दी थी। आरोप है कि धमकी देने के बाद सभी ने मिलकर उसके बच्चे को गुरुवार को पोखर में डूबाकर मार दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस की लापरवाही पर भी कार्रवाई की बात कही गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close