OnDuty लेडी डॉक्टर के साथ हैवानियत: प्राइवेट पार्ट सहित पूरे बदन में चोट के निशान, दुष्कर्म के बाद कर दी नृशंस…..

क्राइम न्यूज। शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी इमारत की चौथी मंजिल पर रहस्यमय परिस्थितियों में एक महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला. पीड़िता मेडिकल कॉलेज की पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. वह परिसर की तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल के अंदर मृत पाई गई. वह गुरुवार रात ड्यूटी पर थी. घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फ़ैल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेडी डॉक्टर के साथ बर्बरता

पश्चिम बंगाल में एक ट्रेनी डाॅक्टर के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। लाश का पोस्टमार्टम कराये जाने पर ट्रेनी डाॅक्टर के साथ बर्बरता किये जाने का खुलासा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले दुष्कर्म फिर हत्या

आरोपियों ने महिला डाॅक्टर के साथ हैवानियत करते हुए दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से राज्य में राजनीतिक पारा भी गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। आपको बता दें कि अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव मिला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हाॅस्पिटल में शुक्रवार को अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी महिला चिकित्सक का अर्धनग्न शव पाया गया। बताया गया है कि प्रशिक्षु डॉक्टर छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। प्रशिक्षु चिकित्सक के शव पर चोट के निशान मिले हैं।

बताया जा रहा है कि हत्यारों ने महिला डाॅक्टर के साथ इस हद तक हैवानियत की कि उसके गर्दन की हड्डी तक टूट गयी। चेहरे से लेकर पाव तक चोट के निशान मिले। प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। उसकी गर्दन, होठ और गाल पर दांतों के गहरे निशान मिले हैं। उधर इस


पुलिस अधिकारी ने बताया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला डॉक्टर की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान थे।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जतायी है। उन्होने कहा कि आरोपियों को फांसी दिलवाएंगे। मैंने निर्देश दिया है कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर जाएंगे। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डॉक्टरों का विरोध करना जायज है। पुलिस से साफ कहा है कि उनको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है, लेकिन फिर भी प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर को लगता है कि जांच किसी दूसरी एजेंसी को करनी चाहिए, तो वह भी मानी जाएगी।

Related Articles

close