Crime News: शादी के सात दिन बाद लुटेरी दुल्हन गहना नगदी लेकर चंपत

Crime News: शादी के सात दिन बाद लुटेरी दुल्हन गहना नगदी लेकर चंपत

जोधपुर : निकटवर्ती झंवर स्थित दइपड़ा गांव में रहने वाले एक युवक की पत्नी शादी के सात दिन बाद ही घर से निकल गई। वह बगैर बताए निकली और जाते हुए घर से नगदी जेवर लेकर गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक की शादी पर तकरीबन छह लाख का खर्चा आया था। पीडि़त ने अब झंवर थाने में लुटेरी दुल्हन सहित शादी कराने वाले एजेंट और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर पड़ताल आरंभ की है।Crime News

झंवर पुलिस के अनुसार दइकड़ा खिंचियान निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसके भाई की शादी नहीं होने पर उसके बहनोई ने ओसियां भाखरी के महेंद्र सिंह से संपर्क करवाया था। तब महेंद्रसिंह ने अजमेर किशनगढ़ की रंजना कंवर के बारे में बताया और शादी के खर्च लेन देन की बात की थी। इसमें निम्बोल का एक शख्स गणपतसिंह भी शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाद में परिवादी के बहनोई और उसका भाई एजेंट महेंद्रसिंह से मिले थे। महेंद्र सिंह इन लोगों को रंजना कंवर से मिलवाने के लिए अजमेर लेकर गए थे। बाद में लेन देन पक्का होने पर 4 नवंबर 24 को शादी होना तय हुआ। शादी में तकरीबन छह लाख का खर्चा आया था। मगर रंजना कंवर शादी के सप्ताह भर बाद ही बगैर किसी को बताए चंपत हो गई। वह अपने साथ घर से दस हजार रुपये, कान की बालियां, चांदी के छड़े आदि जेवर लेकर चली गई। मगर वह वापिस नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से अब केस दर्ज कराया है। अभियुक्तों के बारे में जांच एवं तलाश जारी है।Crime NewsCrime Branch: घर चलाने के लिए गंदा ‘धंधा’, एक रात की कहानी, लड़की की जुबानी, पुलिस छोड़िये सुनेंगे आप भी तो…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close