Crime Branch: घर चलाने के लिए गंदा ‘धंधा’, एक रात की कहानी, लड़की की जुबानी, पुलिस छोड़िये सुनेंगे आप भी तो…

Crime Branch: घर चलाने के लिए गंदा ‘धंधा’, एक रात की कहानी, लड़की की जुबानी, पुलिस छोड़िये सुनेंगे आप भी तो…

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक 15 साल की नाबालिग लड़की को 9 महीने बाद बरामद किया है. दिल्ली के नांगलोई नजफगढ़ इलाके से लड़की 9 महीने पहले लापता हो गई थी. नाबालिग लड़की को बरामद करने में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को काफी मशक्कत करना पड़ा.Crime Branch

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

21 मार्च 2024 को लड़की अचानक ही लापता हो गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बाहरी दिल्ली के रणहौला पुलिस स्टेशन में लड़की की लापता होने का मामला आईपीसी की धारा 363 के तहत केस दर्ज किया गया था.Crime Branch

लड़की की गिरफ्तारी के बाद दिल्ल पुलिस ने कहा है कि लड़की की बरामदगी उसके मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगालने के बाद हुई है. लड़की नांगलोई से ही बरामद हुई है. दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘लड़की नाबालिग थी इसलिए हमलोग काफी सतर्क होकर काम कर रहे थे. दिल्ली पुलिस तो नोडल एजेंसी थी ही इसके अलावा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, क्राइम ब्रांच की टीम ने अच्छा काम किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 साल की लड़की 9 महीने बाद बरामद
आपको बता दें कि लड़की की तलाश में दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले उसके पुराने दोस्तों से बात करना शुरू किया. दिल्ली पुलिस ने पीड़िता के करीबी दोस्तों से जानकारी एकत्रित की. जिसमें पुलिस को कुछ संदेह शुरू हो गया. फिर दिल्ली पुलिस ने पीड़िता के घरवालों से मुलाकात कर उनकी आर्थिक स्थिति को जाना.Crime Branch

लड़की यूपी की रहने वाली
मामले की जांच में पता चला कि पीड़िता के माता-पिता यूपी के रहने वाले हैं और दिल्ली में किराए के मकान में रहते हैं. पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है. जबकि, मां विकलांग है. पीड़िता आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. कहा जाता है कि घर चलाने के लिए उसने पढ़ाई भी छोड़ दी. घर चलाने के लिए पैसों के लिए गलत संगत में चली गई. इसके बाद पीड़िता ने घर छोड़ दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पीड़िता ने लापता अवधि के दौरान अपने वास्तविक ठिकाने का खुलासा नहीं किया. मामले में आगे की कानूनी कार्यवाई के लिए लापता लड़की को दिल्ली के रनहोला पुलिस को सौंप दिया गया है. दिल्ली पुलिस पता लगा रही है कि इस दौरान लड़की के साथ कहीं उत्पीड़न तो नही हुआ और अगर हुआ है तो वे कौन-कौन लोग हैं?Crime BranchEntertainment: ये हैं साल 2024 की टॉप 10 वेब सीरीज, लिस्ट में कपिल शो का भी नाम

Related Articles

close