अपराधी बेखौफ : JDU नेता की सरेआम गोली मारकर की हत्या, मचा हड़कंप

आरा : बिहार के भोजपुर में होली पर्व के बीच हथियार बंद बदमाशों का तांडव लागातार जारी है। जहां हथियार बंद बदमाशों ने एक जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव निवासी कृष्णा सिंह के 32 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार उर्फ भिखारी सिंह है. जो तरारी प्रखंड के युवा जदयू के नी वर्तमान अध्यक्ष भी थे. इधर घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय थाना पुलिस को मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि दिपक कुमार उर्फ भिखारी सिंह कल रात खाना खाकर अपने घर के बाहर बैठे थे. तभी किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इन्हें गोली मार दी गई. जब हम लोग वहां पहुंचे तो देखें की ये खुन से लथपथ पड़े हुए हैं. जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए पिरो अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उन्हें आरा रेफर कर दिया. जब हम लोग आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उनकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई. बाद में सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close