अपराधियों ने स्कूल संचालक को मारी गोली.. ग्रामीणों ने किया सड़क जाम..

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के स्कूल संचालक अमित कुमार सिंह उर्फ बाबूल सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। अमित कुमार सिंह को पेट में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए एमएमसीएस में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। अमित कुमार सिंह उर्फ बाबूल सिंह गढ़वा के बेलचंपा के रहने वाले थे और बेलचंपा में एक स्कूल का संचालन करते हैं। वहीं पुलिस पलामू में फायरिंग के मामले की जांच कर रही है।

घायल अमित कुमार

पलामू में फायरिंग की घटना रविवार को देर रात की है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस अपराधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 75 को जाम कर दिया। जिस इलाके में ग्रामीणों ने जाम किया है वह गढ़वा थाना क्षेत्र का है। सड़क जाम कर रहे ग्रामीण घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कुछ महीने पहले स्कूल बस से एक बच्चे की मौत हुई थी इस घटना के तार उसी से जुड़े हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि प्राइवेट स्कूल संचालक अमित कुमार सिंह उर्फ बाबूल सिंह छठ के कई कार्यक्रम में भाग लेकर रेहला थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक इलाके में पहुंचे थे। इस क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। ग्रामीणों ने तत्काल इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। अमित कुमार सिंह सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा के रहने वाले हैं। फिलहाल अमित कुमार सिंह के परिवार की तरफ से पुलिस में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close