झारखंड: मैट्रिक-इंटर की परीक्षा पर संकट! कहीं रद्द तो नहीं हो जायेगी बोर्ड परीक्षा? परीक्षार्थियों में मन में डर..जानिये क्या है वजह

JAC News : झारखंड में बोर्ड परीक्षा पर ग्रहण लगता दिख रहा है। अगर यही स्थिति रही तो 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को भी स्थगित किया जा सकता  है। इससे पहले 8वीं-9वीं बोर्ड परीक्षा पहले ही स्थगित की जा सकती है। अब अटकलें इस बात की है कि  JAC की ओर से आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी कहीं रद्द ना हो जाये।

जैक द्वारा आयोजित होने वाली मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा में 7,83,711 छात्र शामिल होने वाले हैं। जैक ने इन परीक्षार्थियों के लिए 27 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन जारी नहीं हो सका।  मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जैक द्वारा राज्य भर में 2100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन अध्यक्ष के अभाव में ये सारी तैयारियां बेकार हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर समय पर परीक्षा नहीं हुई तो लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक जाएगा. आपको बता दें कि JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल 18 जनवरी को समाप्त हो चुका है। ऐसे में बिना जैक अध्यक्ष के परीक्षा संपन्न कराना संभव नहीं है, दूसरी तरफ राज्य सरकार अभी भी अध्यक्ष चयन को लेकर अपनी स्थिति साफ नहीं कर सकी है।

बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। पूर्व की परीक्षा सारिणी के मुताबिक इस वर्ष मैट्रिक और इंटरमीडिएट की दोनों वार्षिक परीक्षाएं एक साथ 11 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 09:45 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक होनी है, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित करने की तैयारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक चलेगी। इसके अलावा जैक ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 4 मार्च से 20 मार्च तक निर्धारित की है। अध्यक्ष ना होने की वजह से मूल्यांकन परीक्षा समेत कई परीक्षाओं के रिजल्ट प्रकाशित नहीं हो रहे हैं।  सबसे गंभीर बात यह है कि अगर मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा समय पर नहीं हुई तो यहां के लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close