महिला के साथ दरिंदगी: दबंगों ने नंगाकर पीटा, मुंह में किया पेशाब

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। दबंगों ने महादलित महिला को नंगाकर लाठी से पीटा तथा उसके मुंह में पेशाब पिलाया। महिला की लाठी से पिटाई किए जाने से उसका सिर फट गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़िता का परिवार व दलित टोला में दहशत फैला हुआ है। डर के मारे लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना खुसरुपुर थाना क्षेत्र के मौसिमपुर गांव की है। पुलिस ने अस्पताल में जाकर पीड़िता का बयान ले लिया है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसकी वजह से महादलित टोला में दहशत का माहौल है।

अस्पताल में भर्ती पीड़िता के अनुसार गांव के एक दबंग प्रमोद सिंह अपने बेटे अंशु तथा चार अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर शनिवार की रात दस बजे उसके घर पर आ धमके। महिला को जबरन अपने घर ले गए, जहां उसके साथ हैवानियत की गई। पहले तो महिला को नंगाकर दिया, फिर उसके बाद लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो प्रमोद सिंह ने अपने बेटे को महिला के मुंह में पेशाब करने को कहा। किसी तरह से पीड़िता वहां से जान बचाकर अपने घर पहुंची। घटना के पीछे का कारण पैसों का लेनदेन बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता के परिवार के एक सदस्य अशोक दास ने बताया कि महिला ने प्रमोद सिंह से पंद्रह सौ रुपये ब्याज पर लिए थे। पीड़िता ने ब्याज और मूलधन लौटा भी दिया। लेकिन पैसों की वसूली को लेकर बार-बार पीड़िता से तगादा किया जा रहा था। रुपये नहीं देने पर गांव में नंगाकर घूमाने की धमकी भी दी गई थी। घटना वाली सुबह भी पीड़िता के साथ मारपीट की गई थी। पीड़िता ने इसकी जानकारी मोबाईल के द्वारा कॉल कर पुलिस को दी। गांव में पुलिस के आने पर प्रमोद सिंह आगबबूला हो गया और रात में घटना को अंजाम दे दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close