BBMKU से 30 लोगों बिना सूचना काम से हटाने सोयाबीन की अवैध फैक्ट्री बंद कराने सहित कई शिकायतों का DC ने जनता दरबार में किया समाधान

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया।

जनता दरबार में गोविंदपुर के बड़ा पिछड़ी पंचायत से आए ग्रामीणों ने बताया कि वहां सरकारी जमीन पर कब्जा करके किसी ने सोयाबीन बनाने की अवैध फैक्ट्री खोल रखी है। फैक्ट्री में दिन-रात कम होने से आसपास के ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त अवैध फैक्ट्री को हटाने की गुहार लगाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनता दरबार में आईटीआई कॉलेज के लेक्चर ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें विगत 8 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। उपायुक्त ने तत्काल आईटीआई के निदेशक से बात कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में फर्जी बैंक अकाउंट खोलकर जमीन अधिग्रहण का मुआवजा लेने, मकान पर जबरन कब्जा करने, चिरकुंडा नगर परिषद में विवाह भवन का निर्माण करने, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में 30 लोगों को बिना सूचना काम से हटा देने सहित अन्य शिकायत प्राप्त हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपायुक्त ने सभी शिकायतों का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close