शिक्षा विभाग के लिपिक और स्वास्थ्य विभाग के DPM पर DC ने की बड़ी कारवाई


धनबाद ।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम नीरज यादव एवं शिक्षा विभाग के लिपिक बद्रे आलम पर कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर कार्रवाई करते हुए वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।

कल दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को हुए जिला समन्वय समिति की बैठक में विभागीय कार्यों के प्रगति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम नीरज यादव को आखिरी बैठक के निर्देश के आलोक में अपेक्षित प्रगति नहीं करने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के लिपिक बद्रे आलम के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के वाद मामले जैसे महत्वपूर्ण मामलों को ससमय उपस्थापित नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close