DC ट्रांसफ़र : देवघर सहित कई जिलों के उपायुक्त बदले, देखिए कहां कहां के डीसी का हुआ तबादला

रांची: झारखंड में 14 डीसी का तबादला किया गया है. इसे लेकर कार्मिक विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, श्रावणी मेले के बीच में ही देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजयंत्री को हटा दिया गया है. उन्हें पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर) का डीसी बनाया गया है. मगर उन्हें देवघर श्रावणी मेला को लेकर सभी जानकारी व्यावहारिक रूप से साझा करने के बाद ही प्रभार अदान-प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

  • 14 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग अधिकारी : कहां थे : कहां गये
  • ऐ दोड्डे : डीसी, पलामू : डीसी, दुमका
  • मंजूनाथ भजंत्री : डीसी, देवघर : डीसी, पूर्वी सिंहभूम
  • रवि शंकर शुक्ला : डीसी, दुमका : डीसी, सरायकेला-खरसावां
  • शशिभूषण मेहरा : डीडीसी, गिरिडीह : डीसी, जामताड़ा
  • मृत्युंजय कुमार बरणवाल : निबंधक, सहयोग समितियां :डीसी, पाकुड़
  • अजय कुमार सिंह : क्षेत्रीय निदेशक, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार : डीसी, सिमडेगा
  • शशि रंजन : डीसी, खूंटी : डीसी, पलामू वरुण रंजन : डीसी, पाकुड़ : डीसी, धनबाद
  • कर्ण सत्यार्थी : उत्पाद आयुक्त : डीसी, गुमला
  • मेघा भारद्वाज : संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सापरिवार कल्याण विभाग : डीसी, कोडरमा
  • चंदन कुमार : निदेशक, कृषि : डीसी, रामगढ़
  • हिमांशु मोहन : संयुक्त सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग : डीसी, लातेहार
  • विशाल सागर : निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी : डीसी, देवघर
  • लोकेश मिश्र : आदिवासी कल्याण आयुक्त : डीसी, खूंटी.

देखें List

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close