झारखंड: रेलवे ट्रैक पर मिला तीन युवकों का शव, पास ही पड़ी थी बाइक, हादसा या फिर सामूहिक आत्महत्या….

बोकारो। बोकारो से एक बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब 9 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है। बोकारो की राधा नगर पंचायत के लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिले हैं।
सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना स्थल पर मिले आधार कार्ड के मुताबिक एक युवक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में हुई है, जो गोमिया प्रखंड के मडवाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव का निवासी बताया गया है. दूसरे युवक की पहचान दीपक सोरेन के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। आशंका है कि यह मोटरसाइकिल उन्हीं युवकों की है जो इस जो यहां मृत पाए गए हैं। यह हादसा है या फिर सामूहिक आत्महत्या इसे लेकर अभी जांच जारी है। हालांकि जिस तरह के साथ प्रारंभिक स्तर पर मिले हैं, उसे देखकर हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
परिजनों से पूछताछ के बाद इस पूरे मामले में हकीकत का पता चल पाएगा। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं घटना की सूचना मिलती ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शब की पहचान की। पुलिस जल्द ही परिजनों से पूछताछ करने वाली है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।









