Reels बनाने वाली महिला की मिली लाश, छह महीने पहले पति की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत, पुलिस घटना की जांच में जुटी

मोतिहारी। रील्स बनाने वाली एक महिला की लाश मिली है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसा कॉलोनी की है।महिला के पति की भी मौत 6 महीने पहले मिली थी, अब महिला की भी फांसी पर लटकी लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या।

मृतिका गोपालगंज जिला के सासामुसा निवासी लैला खातून है। जिसके पति की मौत 6 माह पहले एक सड़क हादसे में हुई थी। लैला दो बच्चों के साथ मायके में रहती थी। घरवालों को जब लैला के फांसी लगाने की जानकारी मिली, तो दौड़ते भागे पहुंचे, फांसी पर लटकी लैला को दुपट्टा काटकर उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। महिला रील्स बनाती थी और उसके रील्स काफी वायरल भी होते थे। परिजन उसकी मौत को आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close