पूर्व DSP की बेटी की मिली लाश, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, दो दिन से नहीं मिल रहा लड़की का सुराग

पलामू। पूर्व DSP की बेटी का शव मिला है। घटना मेदिनीनगर टाउन थाना इलाके की बतायी जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर किया जायेगा, उके बाद परिजनों को सौंपा जायेगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर एंगल से जांच हो रही है, वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। । भिखारी राम बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं और पलामू में तैनात रहे थे. परिवार फिलहाल पलामू के मेदिनीनगर के चैंपियन चौक के पास किराया के मकान में रहता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतिका का नाम कंचन कुमारी रिटायर्ड डीएसपी भिखारी राम की बेटी थी। कंचन कुमारी पिछले तीन दिनों से लापता थी। इसकी जानकारी परिजनों ने मेदिनीनगर टाउन थाना की पुलिस को दी थी। पुलिस मामले में अनुसंधान कर ही रही थी कि रविवार की देर शाम मेदिनीनगर के बरलोटा सिंचाई विभाग के पास तालाब में लोगो ने देखा की एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतिक मानसिक रूप से कमजोर थी और दो दिनों से लापता थी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा आगे बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close