झारखंड में बारिश के बीच आसमान से गिरी मौत, आम चुनने गये बच्चों पर गिरी बिजली, एक की मौत, कुछ और बच्चे घायल

Death strikes from the sky amidst rain in Jharkhand; lightning hits children who had gone to pick mangoes—one dead, others injured.

जामताड़ा। झारखंड में इन दिनों आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर चल रहा है। बारिश के इस दौर के बीच हुए वज्रपात में बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी के बीच आम चुनने गये बच्चों पर बिजली गिर गयी। मामला झारखंड के जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत अंबा गांव में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। आम चुनने गए बच्चों का समूह अचानक वज्रपात की चपेट में आ गया, जिससे 13 वर्षीय एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार अंबा गांव के बाउरी पाड़ा के कुछ बच्चे मंगलवार दोपहर गांव के समीप आम चुनने गए थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। बच्चे आम के पेड़ के पास मौजूद थे, तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर चली गई मासूम की जान

मिली जानकारी के मुताबिक वज्रपात की चपेट में आने से जालंधर बाउरी की 13 वर्षीय पुत्री श्रीया बाउरी गंभीर रूप से झुलस गई। बिजली का झटका इतना तेज था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अर्जुन दास का 16 वर्षीय पुत्र दिनू दास भी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद वहां मौजूद बच्चों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंडहित पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को किया मृत घोषित

सीएचसी कुंडहित में चिकित्सकों ने जांच के बाद श्रीया बाउरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनू दास की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं अंचल निरीक्षक अरुण कुमार यादव तथा हल्का कर्मचारी संदीप सोरेन ने भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर जांच की।अंबा पंचायत के मुखिया दुलु सिंह टुडू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close