3 पॉलिटेक्निक छात्र की मौत: कॉलेज आ रहे छात्रों को तेज रफ्तार बस ने कुचला, तीनों की मौके पर मौत, हादसे के बाद बस भी पलटी

कानपुर। भीषण सड़क हादसे में तीन पॉलिटेक्निक स्टूडेंट की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त घटी, जब एक तेज रफ्तार बस ने तीनों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ और छात्र भी बस की चपेट में आए, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्‌ढे में गिर गई। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं।

घटना कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित पतारा कस्बे के पास एक पुलिया पर हुआ। वहीं हादसे के बाद 6 घंटे तक हंगामा चला। गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से ऐसे हादसे होते हैं। हाईवे पर स्कूल और कॉलेज हैं। इसके बावजूद यहां न जेब्रा क्रॉसिंग है और न ही ब्रेकर।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों छात्रों की पहचान घाटमपुर थाना के कुंवरपुर निवासी दीपक तिवारी, अंकुश प्रजापति, मनीष कुमार सविता के रूप में हुई है। वो 2 साइकिल पर सवार थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के समय बस कानपुर से हमीरपुर जा रही थी। कई घंटे की मशक्कत के बाद बस को क्रेन की मदद से गड्‌ढे से बाहर निकाल लिया गया है।

तीनों छात्र भरूवा सुमेरपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ते थे। उनके घर से कॉलेज करीब 45 किलोमीटर दूर है। वह साइकिल से पतारा रेलवे स्टेशन जाते थे। वहां से ट्रेन पकड़ कर सुमेरपुर जाते थे। आज सुबह साइकिल से सवार होकर भी वह कॉलेज के निकले। अभी स्टेशन रोड पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close