जवान की मौत : श्रावणी मेले में ड्यूटी के लिए आये जवान की मौत, हाल ही में ली थी ASI की ट्रेनिंग, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

देवघर ।श्रावणी मेला में तैनात एक जवान की मौत हो गयी। जवान का नाम जूलियस कुजूर है। रांची में पदस्थ जवान की श्रावणी मेला की वजह से देवघर में प्रतिनियुक्ति की गयी थी। 55 वर्षीय जवान की अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। डाक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत बतायी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।

55 वर्षीय जूनियस गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के तुरीडीह गांव का रहने वाला था। पुलिस को दिये गये बयान में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, रांची, के संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार ने कहा कि मृतक वर्ष 2009 में आरक्षी के पद पर रांची जिला बल में बहाल हुआ था। वह साक्षर आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पद पर ट्रेनिंग के लिए पदमा (हजारीबाग) में प्रतिनियुक्ति पर गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदमा से उसे श्रावणी मेला विधि व्यवस्था ड्यूटी के लिए देवघर आया था। 10 नंबर ओपी में उसकी ड्यूटी लगी हुई थी और देवघर कॉलेज परिसर में ही रह रहा था। जानकारी के मुताबिक 11 जुलाई की रात को वह खाना खाकर अपने बेड पर सोने चला गया। रात करीब 11:00 बजे वो उठकर बाहर निकला और फिर बगल के मैदान में गिर पड़ा. दूसरे जवानों ने उसे मैदान पर गिरा देखा तो इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार, उसकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई। जवान की मौत पर पुलिस मेंस एसोसिशन ने दुख जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close