महिला कांस्टेबल की मौत : सड़क हादसे में महिला RPF कांस्टेबल की मौत.. ड्यूटी में जाने के दौरान हुआ हादसा, पति है सब इंस्पेक्टर

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के चक्रधरपुर- चाईबासा मुख्य मार्ग उलीडीह पेट्रोल पंप के समीप भारी वाहन की चपेट में आने से एक महिला आरपीएफ की मौत हो गई है। यह घटना अहले सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. इस घटना की सूचना मिलती ही पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर शहर के पोटका निवासी आरपीएफ सब इंस्पेक्टर शिवचरण तियु की धर्मपत्नी 45 वर्षीय गोपा तियु आरपीएफ चाईबासा में पोस्टिंग थी. रोजाना की तरह शुक्रवार की अहले सुबह स्कूटी में सवार होकर ड्यूटी करने के लिए चाईबासा जा रही थी. इस दौरान चक्रधरपुर – चाईबासा मुख्य मार्ग उलीडीह पेट्रोल पंप के समीप भारी वाहन की चपेट में आने से महिला आरपीएफ गंभीर रूप से घायल हो गई. और उसके दोनों पैर पूरी तरह टूट गई थी। आनन-फानन में रेलवे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया. जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया. वहीं, परिजनों द्वारा एंबुलेंस में घायल आरपीएफ महिला को जमशेदपुर ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई. उनकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि मृतक आरपीएफ महिला की पति शिवचरण तियु आरपीएफ सब इंस्पेक्टर के पोस्ट में राउरकेला में तैनात है. जबकि मृतक आरपीएफ महिला की एक बेटा और दो बेटी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम एजे राठौड़, सीनियर डीपीओ श्रीरंगम हरितास समेत संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी, सहयोगी एवं परिजन अस्पताल पहुंचे. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद शहर के लोग भी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close