चार मजदूर की मौत : दो अलग-अलग घटना में ईंट भट्ठा के करीब मिली चार मजदूरों की लाश… हत्या है या हादसा ? पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह। चार मजदूरों की संदिग्ध मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दी है। घटना गिरिडीह जिले के गावां व तिसरी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। गावां में दो और तिसरी में दो ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हुई है। मौत कैसे और कब हुई? पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। इधर परिजनों ने मौत को हत्या बताया है। तिसरी में परिजनों ने हत्या का शक जताया है तो वहीं गावां में घटना दम घुटने से होने की आशंका है।

खटपोंक गांव में हुई दो की मौत

तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोंक में दो ग्रामीणों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। दोनों के शव पर चोट के निशान हैं। शनिवार को भट्ठे में आग दी गई थी। मृतक मजदूर को ईंट भट्ठा में पहरा देने के लिए लगाया गया था। रविवार की सुबह में जब संचालक भट्ठे पर पहुंचा तो देखा कि दोनों मजदूरों की लाश पड़ी है। मृतक का नाम 36 वर्षीय सिकंदर यादव और 34 वर्षीय संजय राय है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परसौनी गांव में दो की मौत

गांवा थाना क्षेत्र के परसौनी में दो ईंट भट्ठा मजूदूरों की मौत दम घुटने से बतायी जा रही है। मृतक का नाम 30 वर्षीय संजय राजवंशी और जमुआ निवासी 25 वर्षीय सुरेश मुर्मू है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर इस घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। गावां की घटना दम घुटने से घटित होने की बात सामने आ रही है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close