जवान की मौत : ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

धनबाद : एसएसपी आवास के गेट पर तैनात झारखंड पुलिस के 45 वर्षीय अंबिका सिंह की गुरुवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उनके सहयोगियों के द्वारा उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महत्व अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज बताया गया.

पुलिस अधिकारियों के द्वारा इसकी सूचना जवान के परिजनों को दिया गया है और सूचना के बाद मृतक के बेटा और अन्य रिश्तेदार धनबाद पहुंचे हैं और पोस्टमार्टम के कागजी प्रक्रिया पूरी कर रहे है. पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक पुलिस जवान अंबिका सिंह के बड़े पुत्र प्रभात सिंह ने बताया कि गुरुवार को फोन पर उन्हें इस घटना की सूचना दी गई थी. पहले कहा गया कि उनकी तबीयत अधिक खराब है. उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इसके थोड़ी देर के बाद सूचना दी गई कि उनकी मौत हो चुकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close