तीन की मौत: जंगली हाथियों का आतंक, एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला

लातेहार: जिले में हाथियों का आतंक चरम पर पहुंच गया है. गुरुवार की देर रात जंगली हाथियों ने चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन पंचायत के एक ईंट भट्ठे में पहुंचकर एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचल कर मार डाला. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

बीती रात ईट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर फनु भुइयां ईट भट्ठा में एक छोटे से झोपड़ी में अपनी पत्नी और एक छोटी बच्ची के साथ सोया हुआ था. इसी दौरान हाथियों के झुंड ने ईट भट्टे पर धावा बोल दिया. हाथियों ने झोपड़ी में सोए फनु भुइयां, उसकी पत्नी बबीता देवी और 3 वर्षीय बेटी को अपनी चपेट में ले लिया और तीनों को कुचल कर मार डाला. इस दौरान हाथियों ने ईट भट्ठे में जमकर उत्पात भी बचाया. वहां काम कर रहे अन्य मजदूर किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भागे तीनों मृतक गढ़वा जिले के रहने वाले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close