दीपिका पांडेय का भाजपा पर बड़ा हमला, बोली, पैसे और प्रलोभनों से नहीं बिकता ईमान, भाजपा पर कांग्रेस का झंडा उतरवाने व साड़ी बांटने का आरोप

Deepika Pandey's big attack on BJP, said, honesty cannot be sold with money and temptations, accused BJP of removing Congress flag and distributing sarees

Dipika Pandey: महागामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये हैं। दीपिका पांडेय ने आरोप लगाया है कि भाजपा रात के अंधेरे में कांग्रेस के झंडे को उतार रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले भाजपा डर से हताश हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लगातार इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि भाजपा के लोग जबरन उनके घरों से कांग्रेस के झंडे को उतरवा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महागामा में दूसरे चरण में यानि 20 नवंबर को मतदान होना है। मतदान से पहले दीपिका पांडेय ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता हार के डर से बुरी तरह हताश हो गए हैं। अब ये रात के अंधेरे में गांव-गांव जाकर कांग्रेस के समर्थकों को डराने और उनके घरों से जबरन झंडा उतरवाने की शर्मनाक कोशिश कर रहे हैं।

दीपिका पांडेय ने आगे कहा कि गरीबों को बहकाने के लिए भाजपा वाले अपने निशान वाली साड़ियाँ बाँट रहे हैं, ताकि लोग उनके झूठे प्रचार में फँस जाएँ। लेकिन भाजपा ये बात समझ ले कि उनके हर छल और षड्यंत्र का जवाब महागठबंधन का हर वोटर अपने मत से देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनता अब उनके झूठे वादों और खोखले नाटकों से तंग आ चुकी है। इस बार का चुनाव जनता की असली आवाज़ होगा, और हर वो वोट भाजपा की हताशा और झूठ पर करारा तमाचा होगा। हर गरीब, हर किसान और हर संघर्षशील व्यक्ति इस बार ये दिखाएगा कि उनका विश्वास पैसे और प्रलोभनों से नहीं बिकता।

दीपिका पांडेय का मैराथन चुनाव प्रचार

आपको बता दें कि दीपिका पांडेय महागामा में ताबड़तोड़ सभाएं ले रही है। वो डोर टू डोर कैंपने के अलावे सभाएं भी कर रही है। वो ग्रामीण महिलाओं के बीच जाकर पूरी आत्मीयता से बात करती है, उनकी समस्याओं को सुनती है और फिर उसे दूर करने के लिए आश्वस्त भी करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महागामा हर दिन करीब 10 से 20 गांवों में घूमती है और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करती है। दीपिका पांडेय के लिए कई बड़े नेताओं ने सभाएं की है।

दीपिका पांडेय के पक्ष में गुरुवार तेजस्वी की सभा
महागामा विधानसभा में दीपिका पांडेय के पक्ष में चुनाव के लिए गुरुवार को तेजस्वी यादव आ रहे हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे ठाकुरगंगटी प्रखंड के खरखोदिया पंचायत स्थित हरीपुर मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के नेता हार के डर से बुरी तरह हताश हो गए हैं। अब ये रात के अंधेरे में गांव-गांव जाकर कांग्रेस के समर्थकों को डराने और उनके घरों से जबरन झंडा उतरवाने की शर्मनाक कोशिश कर रहे हैं। गरीबों को बहकाने के लिए भाजपा वाले अपने निशान वाली साड़ियाँ बाँट रहे हैं, ताकि लोग उनके झूठे…

Related Articles

close